जनपद खेल की दुनिया में बहुत बड़ा स्थान रखता है। यहां से हॉकी के क्षेत्र में सदा से बहुत कार्य व योगदान रहा है। इसीलिए इस टूर्नामेंट में हम दोबारा आए हैं। यह विचार खेल निदेशक ओलम्पियन डॉ. आरपी सिंह ने व्यक्त करते हुए कहा कि महिला हाकी को बढ़ावा मिलना चाहिए ताकि प्रदेश का नाम रोशन हो सके।
यूपी ओलंपिक संघ के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय ने कहा कि बाराबंकी हॉकी ने हॉकी को बढ़ाने में पूरा योगदान दिया है। टूर्नामेंट का आगाज डॉ. आरपी सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मैच गोरखपुर मंडल व गाजीपुर के बीच खेला गया जो एक तरफा रहा। पूरे मैच में गोरखपुर की टीम हावी रही और मैच 6-0 से जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया। इस मौके पर बृजेश दीक्षित, इजहार हुसैन, भानु प्रसाद, मजहर अजीज खां, चंदारानी, जावेद चौधरी आदि मौजूद रहे।