फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मीना मंच की पाॅवर एंजेल बनीं होनहार बालिकाएं

Sun, 12 Apr 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बेसिक शिक्षा के 862 उच्च प्राथमिक, कंपोजिट तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की एक-एक होनहार छात्रा को पॉवर एंजेल नामित किया गया। शनिवार को पूरे जिले में सत्र 2026-27 की मीना मंच कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन

प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय की कक्षा 6, 7 एवं 8 के नामांकित छात्र-छात्राओं में से 14 छात्राएं तथा 6 छात्रों को फाउंडर मेंबर के रूप में चयनित किया गया। इन 14 बालिकाओं में से कक्षा 6,7 व 8 में नामांकित एक सबसे सक्रिय होनहार बालिका को पावर एंजेल तथा 11 बालिकाओं में से मीना मंच कार्यकारिणी में अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव और दो सक्रिय सदस्य के लिए नामांकन किया गया। इनका चयन चुनाव के माध्यम से हुआ। अब प्रत्येक विद्यालय में पांच बच्चों की मीना मंच कार्यकारिणी तथा प्रत्येक कक्षा की तीन पावर एंजेल चयनित हो गई है।
मीना मंच बालिकाओं तथा बालकों में नेतृत्व क्षमता व जीवन कौशल विकास का मंच है। प्रत्येक शनिवार को परियोजना कार्यालय के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार सत्र संचालन सुगमकर्ता के रूप में नामित शिक्षिका द्वारा किया जाता है।
विज्ञापन

बच्चों में आत्मविश्वास की वृद्धि, संवाद कौशल का विकास तथा किशोरावस्था की जटिल समस्याओं के समाधान इसी मंच से होता है। किशोरावस्था, मिशन शक्ति, मीना मंच, लिंग भेदभाव आदि विषयों पर फिल्म द्वारा बच्चों को जागरूक किया जाता है। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा पुनीत ने बताया कि एक साथ पूरे जिले में मीना मंच की कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें