फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने प्रगतिशील किसान समझे खेती के गुर

विज्ञापन
पद्मश्री रामसरन वर्मा से केले की खेती के बारे में जानकारी करते डीएम डॉ. आदर्श सिंह। - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने शुक्रवार को पद्मश्री से सम्मानित प्रगतिशील किसान रामसरन वर्मा के दौलतपुर स्थित फार्म हाउस पर पहुंचकर केले की खेती देखी। डीएम ने रामसरन वर्मा के द्वारा की जा रही आधुनिक तकनीक की खेती के बारे में करीब आधा घंटा तक जानकारी की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने रामसरन वर्मा से खेती के दम पर पद्मश्री जैसा सम्मान हासिल करने के पीछे की मेहनत के बारे में भी जानकारी की। देश के साथ विदेश से आने वाले वैज्ञानिकों व किसानों की ओर से लिखी गई रामसरन वर्मा की विजिट डायरी को भी देखा। श्री वर्मा द्वारा की जा रही नई तकनीक की खेती को देख कर डीएम ने खुशी जाहिर की। इस अवसर पर रामसरन वर्मा के पुत्र राहुल वर्मा ने किसानों को इंटरनेट के जरिए अपने साथ जोड़ने वाली वेबसाइट को भी जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह को दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें