फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सीएमआर की अनलोडिंग न होने से प्रभावित हो रही खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। देवा रोड स्थित एफसीआई गोदाम में सीएमआर लदे ट्रकों की अनलोडिंग नहीं की जा रही है। जिम्मेदार चावल को मानक विहीन बता ट्रकों को लौटा रहे हैं। इससे दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं और इसका असर धान की खरीद पर पड़ने लगा है। राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष ने इस समस्या से जिला खाद्य विपणन अधिकारी को अवगत कराते हुए निराकरण की मांग की है। अमर उजाला भी गोदामों को किराये पर न लिए जाने और भंडारण को लेकर आने वाली समस्या को उजागर कर चुका है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल वर्मा ने लिखा है कि एफसीआई के बाहर चावल लदे ट्रक दो से तीन दिनों तक खड़े रहते हैं और यहां पर तैनात अधिकारी इन्हें गोदाम के अंदर तक नहीं लेेते हैं। आरोप लगाया कि उन्हीं ट्रकों को अंदर लिया जा रहा है, जिनके मिल मालिक अधिकारियों से मिलते हैं और उनकी मांग को पूरी करते हैं। जो मिलने नहीं जाते उनका चावल फेल कर दिया जाता है या फिर उनके ट्रकों को गोदाम के अंदर ही नहीं लिया जाता है। अब तक करीब आठ ट्रक चावल मानक विहीन बताकर वापस किया जा चुका है। इसके अलावा हैदरगढ़ गोदाम को अभी तक किराये पर न लिए जाने से दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं न तो धान की उठान हो पा रही है और न ही सरकार चावल ही एफसीआई गोदाम तक समय से पहुंच रहा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि पूरे मामले से आरएफसी अयोध्या मंडल को अवगत करा दिया गया है। उधर एफसीआई के डिपो मैनेजर राजेश कुमार का कहना है कि मिल मालिकों का आरोप बेबुनियाद हैं क्षमता के अनुसार और मानकों पर खरा उतरने वाले ट्रकों को ही अनलोड कराया जाता है।

लापरवाही बरतने वालों को नोटिस
जिला खाद्य विपणन अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि धान खरीद और उठान में केंद्र प्रभारियों, खरीद में लगी एजेंसियों और राइस मिल मालिकों के द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। जिस पर खरीद में लगी चार एजेंसियाें, आठ राइस मिलों और सात केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें