फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: डिवाइडर से टकराई बाइक, लोहे का एंगल सिर में घुसने से निजीकर्मी की मौत

Sun, 19 Jul 2026 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बारांबकी। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर शनिवार दोपहर बारा टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में उन्नाव जिले के हसनगंज थाना के मुन्नीखेड़ा निवासी नारेंद्र (25) की मौत हो गई जबकि लखनऊ के मलिहाबाद निवासी ज्ञानेंद्र (20) गंभीर रूप से घायल हैं। परिजनों को सूचना देकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नारेंद्र व ज्ञानेंद्र जौनपुर में निजी कंपनी में नौकरी करते थे। दोनों बाइक से सुल्तानपुर से लखनऊ की ओर जा रहे थे। बाइक नारेंद्र चला रहे थे मगर हेलमेट नहीं लगाए थे। बारा टोल प्लाजा के पास बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में डिवाइडर का लोहे का एंगल नारेंद्र के सिर में घुस गया।
एनएचएआई की एंबुलेंस ने दोनों को सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया, जहां डाॅक्टर ने नारेंद्र को मृत घोषित कर दिया। ज्ञानेंद्र को लखनऊ रेफर किया गया है। ज्ञानेंद्र के भाई सुनील ने बताया कि दोनों जौनपुर से घर आ रहे थे।
विज्ञापन


सड़क पार करते समय युवक को ट्रक ने कुचला
लोनीकटरा क्षेत्र में दहिला पोखरा मार्ग पर बड़वल चौराहे के पास शनिवार दोपहर ट्रक की टक्कर से ब्रह्मचारी का पुरवा निवासी किसान अतुल (28) की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार अतुल किसी काम से बड़वल चौराहे पर आए थे। सड़क पार करते समय वह अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गए। लोग दौड़े मगर तब तक चालक ट्रक लेकर भाग गया। अतुल की मौके पर ही मौत हो गई। अतुल के एक पुत्र है। खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें