फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आजमगढ़ घटना के विरोध में आज बंद रहेंगे निजी स्कूल

Tue, 08 Aug 2023 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। आजमगढ़ के एक स्कूल में छात्रा के पास मोबाइल पकड़े जाने से आहत होकर उसकी ओर से उठाए गए कदम के बाद प्रधानाचार्य और शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस घटना का निजी विद्यालयों के विभिन्न संगठनों द्वारा विरोध किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जिले के सभी बोर्ड के निजी स्कूल बंद रहेंगे।
विज्ञापन



इसको लेकर सोमवार को शहर के लखपेड़ाबाग स्थित आनंद विहार कॉन्वेंट स्कूल में बाराबंकी प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें बताया गया कि सभी निजी विद्यालय बंद रहेंगे। इस दौरान सभी विद्यालयों के शिक्षक, कर्मचारी, प्रधानाचार्य, प्रबंधक सामूहिक रूप से शोक सभा कर दिवंगत छात्रा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखेंगे। फिर अपने हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते हुए फोटो एसोसिएशन के ग्रुप पर भेजेंगे।


साथ ही सोशल मीडिया पर भी पोस्ट करेंगे। संगठन की ओर से मांग की जा रही है कि आजमगढ़ प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाए और स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए संरक्षण पालिसी/ नियमावली शीघ्र बनाई जाए। इस मौके पर संगठन के शैलेंद्र सिंह, चंद्रशेखर कांडपाल, अंकुर माथुर, ओपी आनंद, विकास पांडेय, अजय कुमार मिश्रा, आफाक अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें