फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जेल में बिगड़ी बंदी की हालत, मौत

Tue, 16 Sep 2025 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। दुष्कर्म और पाॅस्को के मामले में जिला जेल में निरुद्ध बंदी सुभाष यादव (38) की सोमवार शाम अचानक हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। जेल से उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जेल प्रशासन ने हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।
विज्ञापन

मसौली थाना क्षेत्र के जलुहामऊ के पतिहापुरवा निवासी सुभाष और उसका भाई 10 नवंबर 2022 को दुष्कर्म के मामले में जेल भेजे गए थे। मामला अदालत में विचाराधीन था। जेल अधीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि सोमवार शाम लॉकअप बंद हो रहा था तभी अचानक सुभाष की तबीयत बिगड़ गई। साथी बंदियों ने इसकी जानकारी वार्डर को दी। गंभीर हालत में बंदी को जेल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने बंदी सुभाष को मृत घोषित कर दिया। मृतक अविवाहित था। सूचना मिलने पर देर शाम परिजन भी जिला अस्पताल पहुुंच गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें