फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कैदी सलीम की बचेगी जान, हार्ट के ऑपरेशन के लिए सरकार ने दिए दो लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी सलीम को भले ही समय से पहले रिहाई नहीं मिली, लेकिन अब उसका जीवन बचाने की पहल सरकार ने की है। हृदय रोग से पीड़ित कैदी के इलाज के लिए शासन ने दो लाख रुपये जारी कर दिए हैं। सलीम का ऑपरेशन केजीएमयू, लखनऊ में कराया जाएगा। जेल में बंद सलीम को जैसे ही इस मदद का पता चला, उसकी आंखों में खुशी के आंसू आ गए।
विज्ञापन

जेल प्रशासन के अनुसार मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के निवासी दोष सिद्ध सलीम हृदय रोग से पीड़ित है। डॉक्टरों ने उसके हृदय का ऑपरेशन कराने की सलाह दी थी। इस पर जेल प्रशासन ने शासन से अनुमति मांगी थी। अब संयुक्त सचिव शिवगोपाल सिंह ने कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं के पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर बताया है कि शासन ने बंदी सलीम के इलाज को मंजूरी दे दी है। जेल अधीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि राज्यपाल ने सलीम के इलाज के लिए दो लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी की है। अब जल्द ही उसे केजीएमयू, लखनऊ में भर्ती कराया जाएगा। उसे मार्च 2021 में सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें