फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बंटवारे के विवाद में पुरोहित की हत्या, चार गिरफ्तार

Sat, 27 Dec 2025 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र में संपत्ति विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बृहस्पतिवार सुबह बड़ेल मोहल्ला निवासी पुरोहित उमाशंकर मिश्र (55) की उनके ही भाई और भतीजों ने लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करते हुए दो भाईयों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार उमाशंकर मिश्र, विजय शंकर मिश्र और रामशंकर मिश्र तीन भाई हैं। पिता द्वारा तीनों भाइयों के नाम वसीयत किए जाने के बावजूद मकान का बंटवारा नहीं हो सका था। आरोप है कि घर पर रामशंकर और उमाशंकर का ही कब्जा था, जबकि हिस्सेदारी को लेकर लगातार विवाद चल रहा था। इसी को लेकर उमाशंकर ने 24 दिसंबर को शहर कोतवाली और तहसील दिवस में लिखित शिकायत भी दी थी। परिजनों ने बताया कि बंटवारे की तारीख पर सुनवाई एक जनवरी 2026 को तय हुई थी।
परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह उमाशंकर घर में झाड़ू लगा रहे थे। इस दौरान कूड़ा इधर-उधर जाने पर दूसरे भाइयों को आशंका हुई कि वह घर पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। आरोप है कि बड़े भाई विजय शंकर, रामशंकर तथा भतीजे धर्मेंद्र, उपेंद्र, रुपेश और श्रवण ने लाठी-डंडों से उमाशंकर को पीटना शुरू कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही गिर पड़े। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र आदर्श मिश्र की तहरीर पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में चार आरोपियों मृतक के भाई विजय शंकर व रामशंकर के अलावा धीरेंद्र व रूपक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
पूजा-पाठ से चलाते थे परिवार
उमाशंकर मिश्र पुरोहित का कार्य कर पूजा-पाठ से परिवार का भरण-पोषण करते थे। बताया जाता है कि वह काफी समय से भाइयों से अपने हिस्से की संपत्ति मांग कर रहे थे। तहसील और कोतवाली में भी इस संबंध में शिकायत करने के बावजूद विवाद सुलझ नहीं पाया था। पुत्र आदर्श सहित परिवार के अन्य लोगों के आंसू थमे का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें