फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दाल, चावल व तेल के बढ़े दाम, सरसों भी महंगी

Fri, 22 May 2026 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बीच बाजार में तेल, रिफाइंड, दाल, चावल के दाम बढ़ गए हैं। कुछ कारोबारी जमाखोरी कर रहे हैं, जिसका असर बाजार में दिखाई दे रहा है। तेल चार रुपये तो दाल व चावल के दामों में तीन से पांच रुपये की तेजी आई है। सरसों की फसल हाल में आई है लेकिन इसके मूल्य में सात सौ रुपये प्रति क्विंटल बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना, पेट्रोल, डीजल व खाद्य तेल के कम इस्तेमाल की अपील के बाद बाजार का समीकरण बदल गया है। कुछ कारोबारियों का कहना है कि दाम बढ़ने की आशंका से जमाखोरी हो रही है। एक सप्ताह पूर्व अरहर की दाल 75-105 रुपये प्रति किलो थी, अब 80-115 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। चावल में तीन रुपये तो चना में पांच रुपये की तेजी आई है।
गल्ला कारोबारी रमेश गुप्ता का कहना है दाम बढ़ने की संभावना को लेकर बाजार में बड़े थोक विक्रेता स्टॉक जमा कर रहे हैं। गल्ला कारोबारी रोहित गुप्ता का कहना है कि एक सप्ताह की तुलना में दाम में इजाफा तो हुआ है लेकिन बाजार में स्टॉक का संतुलन बना हुआ है, इसलिए खरीदारों को पर्याप्त मात्रा में सामग्री उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स-
अनाज एक सप्ताह पूर्व- आज का भाव (प्रतिकिलो रुपये मेें)
अरहर की दाल75-105-80-115
चावल 35-45- 38-48
चना दाल- 55-6060-65
सरसों तेल 155- 160 170-175
रिफाइंड143145-150-160
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें