फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवादियों के साथ खड़ी रहती थीं पूर्व की सरकारें : भूपेंद्र

Mon, 25 Dec 2023 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा है कि पिछली सरकारें आतंकवादियों के साथ खड़ी होती थीं और पूरा प्रदेश दंगाइयों के हवाले था। गुंडागर्दी छिनैती से लेकर महिलाओं के साथ अपराध चरम पर था। लेकिन योगी सरकार विकास व अपराधियों के खात्मे के लिए संकल्पित है। जो भी व्यक्ति माता बहनों के साथ गलत करेगा, उसका स्थान जहन्नुम में होगा।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी रविवार को विकासखंड देवा की ग्राम सभा सरसौंदी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य पूरे समाज के पात्र लोगों को मुख्य धारणा से जोड़ना है।

योगी सरकार ने बिजली, पानी, सड़क, सुरक्षा के क्षेत्र में पूरे 6 सालों में जमकर काम किया है। वर्ष 2012 से 17 तक पिछली सरकार आतंकवादियों के साथ रहती थी और पूरा प्रदेश दंगाइयों के हवाले था। अपने चहेते व सरकारी दलों के लोग सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने में आगे रहते थे। लेकिन मोदी और योगी की सरकार ने सबका साथ सबका विकास के पैटर्न पर काम करते हुए किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया।
विज्ञापन


भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि पहले की सरकारों में भाई भतीजावाद, परिवारवाद व सरकारी तंत्र लाभ लेने में सर्वोपरि था। अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के लिए हर योजनाओं का लाभ पहुंचे यही इच्छा प्रधानमंत्री मोदी की है। इस सरकार में कोई भी काम भेदभाव से नहीं होता है।

इससे पहले बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सांसद उपेंद्र सिंह रावत, एमएलसी अवनीश सिंह, अंगद सिंह, कमलेश मिश्र, अरविंद मौर्य, राजरानी रावत, विधायक साकेंद्र वर्मा, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, सीडीओ एकता सिंह, विजय आनंद बाजपेई, आशीष पाठक आदि मौजूद रहे।


रामसजीवन ने जताया मोदी-योगी का आभार
कार्यक्रम के दौरान मेरी कहानी मेरी जुबानी संवाद में विकलांग राम सजीवन ने अतिथियों के समक्ष खुद को आवास, पेंशन व ट्राई साइकिल का लाभार्थी बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी के प्रति आभार व्यक्त किया। जैविक खेती करने वाले उमेश चंद्र ने रासायनिक व कीटनाशक का उपयोग किए बिना खेती कर उसकी उपज से होने वाले मुनाफे के बारे में बताया। वही बैंक सखी मिथिलेश कुमारी ने स्वयं सहायता समूह में काम करने के बाद अपने पारिवारिक आर्थिक स्थिति के मजबूत होने के संबंध में लोगों को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें