फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: लाखों के गबन में प्रधान व तत्कालीन सचिव पर कार्रवाई की तैयारी

Mon, 16 Dec 2024 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। ब्लॉक बनीकोडर की ग्राम पंचायत इब्राहिमाबाद में लाखों रुपये के गबन व कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के मामले में डीएम सत्येंद्र कुमार ने कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। डीपीआरओ की ओर से प्रधान के विरुद्ध कार्रवाई के लिए नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। साथ ही तत्कालीन सचिव व अन्य संबंधित लोगों से भी जवाब तलब किया गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही प्रधान पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत इब्राहिमाबाद के दिग्विजय सिंह, शत्रोहन सिंह व धर्मराज सिंह ने शपथ पत्र देकर जिलाधिकारी से गबन होने की शिकायत की थी। शिकायत में ग्राम प्रधान मीनू यादव व तत्कालीन सचिव आरके वाजपेयी पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरकारी धन का गबन करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। डीएम के निर्देश पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बालेंदु द्विवेदी व लोक निर्माण खंड-तीन के सहायक अभियंता अरविंद मिश्रा ने की थी। जांच में अवध राम के घर से तालाब तक दिखाई गई 53 मीटर नाली निर्माण मौके पर 39 मीटर ही निर्मित मिला था। वहीं पुरानी नाली की मरम्मत कर नई नाली दिखाए जाने की भी पुष्टि हुई। नाली निर्माण की पत्रावलियों पर किसी तकनीकी अधिकारी के हस्ताक्षर भी नहीं थे। माप पुस्तिका तैयार नहीं थी। मथुरा मास्टर के घर से मनोज के घर तक खड़ंजे की जांच में पुरानी ईट इस्तेमाल कर नए का भुगतान करने की भी पुष्टि हुई थी। अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण में प्रधान व सचिव हैंडपंप रिबोर का लेखा-जोखा भी नहीं दिखा पाए थे व रिबोर हुए हैंडपंप का स्थान दर्ज नहीं था। जांच टीम की रिपोर्ट पर डीएम ने डीपीआरओ को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीपीआरओ नीतेश भोंडेले ने बताया कि प्रधान व सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जवाब मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें