बाराबंकी। शादी के खास पलों को हमेशा के लिए संजोने का नया तरीका बन गया है प्री-वेडिंग शूट। अब यह सिर्फ तस्वीरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरी शॉर्ट फिल्म और थीम बेस इवेंट में तब्दील हो गया है। लखनऊ ही नहीं, ऋषिकेश, जयपुर और आगरा जैसी खूबसूरत जगहों तक की यात्रा कर प्री-वेडिंग शूट करवा रहे हैं। प्री-वेडिंग शूट रिश्तों की यादों को संजोने के साथ ही शादी के उत्सव में भी चमक बिखेरता है।
आजकल शादी समारोह में प्रवेश करते ही दूल्हा-दुल्हन की प्री-वेडिंग तस्वीरें स्वागत करती हैं। सामान्य फोटोग्राफी से शुरू हुआ प्री-वेडिंग शूट अब थीम बेस इवेंट में तब्दील हो गया है। प्री वेडिंग शूट अब सिर्फ यादें संजोने का माध्यम नहीं, बल्कि शादी की चमक-धमक बढ़ाने वाला अहम हिस्सा बन गया है। स्टूडियो संचालक हेमंत बताते हैं कि प्री-वेडिंग शूट में जोड़े की प्रेम कहानी को एक शॉर्ट फिल्म की तरह पेश किया जाता है। विशेष लोकेशन व परिधानों का चुनाव वीडियो शूट में आकर्षक लुक देता है।
स्टूडियो संचालक अमित वर्मा कहते हैं कि शूटिंग में लोकेशन और कपड़ों का महत्व बढ़ गया है।