फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सवा तीन घंटे विलंब से आई प्रयागराज पैसेंजर

Mon, 15 Dec 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
रायबरेली में रविवार को शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी कोहरे के चलते कम नहीं हो रही है। ठंड के मौसम में यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। रविवार को लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर ने सवा तीन घंटे इंतजार कराया। इस ट्रेन को लखनऊ से ही काफी देर से चलाया गया। चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस सवा दो घंटे और आनंद विहार से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस दो घंटे देर से पहुंची।
विज्ञापन

सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल और बनारस-देहरादून जनता मेल ने एक घंटे इंतजार कराया। सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस, देहरादून-बनारस जनात मेल व कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर पौन घंटे और दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस, प्रयागराज-लखनऊ गंगा गोमती एक्सप्रेस व अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल आधे घंटे विलंब से आई।
शनिवार की रात नई दिल्ली से बनारस जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस रद्द होने के कारण नहीं आई। प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर ने दो घंटे और बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस ने डेढ़ घंटे इंतजार कराया। कानपुर-रायबरेली पैसेंजर व कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे और प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस व वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनें पहले से ही लेट होने के कारण देर से आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें