फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित प्रधान के घर बन रही थी अवैध शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धौर (बाराबंकी)। प्रधानी का चुनाव जीतने के बाद घर में अवैध शराब तैयार करना एक नवनिर्वाचित प्रधान को महंगा पड़ गया। पुलिस ने छापा मारा तो 20 लीटर शराब मिली। इसके बाद पुलिस ने प्रधान व उसके पिता को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में प्रधान को छोड़ते हुए उसके पिता के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

कोठी थाना क्षेत्र के अमसेरुवा गांव में बुधवार रात अवैध शराब बनाने की सूचना पर पुलिस ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के घर दबिश देकर 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की। साथ ही ग्राम प्रधान और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया था। गांव के नवनिर्वाचित प्रधान धर्मराज के घर रात लगभग 2 बजे पुलिस ने कच्ची शराब बनाने की सूचना पर छापा मारा और पिता-पुत्र को थाने ले आई।
इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह ग्राम प्रधान धर्मराज को पुलिस ने छोड़ दिया और पिता प्रेम नारायण के खिलाफ 20 लीटर कच्ची शराब बरामद दिखाकर कार्रवाई की है। एसओ रितेश पांडेय का कहना है कि एक व्यक्ति के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें