लखनऊ। शहर के कई इलाकों में मंगलवार को बिजली गुल रहेगी। इस दौरान आपूर्ति में सुधार के काम कराए जाएंगे। गोयल पावर हाउस से जुड़े ब्राइट वे स्कूल के पास लगे ट्रांसफार्मर का जर्जर पोल बदला जाएगा। इस कारण सेक्टर एम सहित आसपास के इलाके की बिजली सुबह 11 से दोपहर 01 बजे तक बंद रहेगी। इसी प्रकार पुरनिया उपकेंद्र के सेक्टर एच सहित आसपास की आपूर्ति दोपहर दो से शाम चार बजे तक बाधित रहेगी।