लखनऊ। शहर के कई इलाकों में सोमवार को बिजली परेशान करेगी। आईटीआई उपकेंद्र में सुधार कार्य कराया जाएगा। इस कारण सुबह 11 से शाम चार बजे तक कुर्सी रोड मेहंदीटोला, डंडहिया बाजार, पांडेयटोला सहित आसपास के इलाकों की बिजली आपूर्ति पर असर पड़ेगा।