त्रिवेदीगंज। गौरी गांव में दो दिन बिजली आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों ने उपखंड कार्यालय में शिकायत पर फाॅल्ट ठीक कराने की मांग की है। गांव के राजा राम, संतराम, राम सिंह, राम शरण, अटल बिहारी, रिंकू शाह ने बताया कि रविवार को गांव के बाहर लगे बिजली के पोल का तार टूट गया था। गांव में 50 उपभोक्ताओं के घर बिजली नहीं आ रही है। एसडीओ राकेश मौर्या ने बताया कि जल्द तार ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।