फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आंधी-बारिश से बिजली गुल, 125 गांवों में अंधेरा

Fri, 25 Sep 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
रामसनेहीघाट डिवीजन से कोटवाधाम उपकेंद्र पर आई 33 हजार लाइन को दुरुस्त करते कर्मचारी।
विज्ञापन
बाराबंकी। तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश से बुधवार रात और बृहस्पतिवार को जिले की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। शहर से लेकर देहात तक कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। शहर में बारिश शुरू होते ही सुरक्षा के नाम पर आपूर्ति बंद कर दी गई। लखपेड़ाबाग के रामू वर्मा, आवास विकास के संतोष तिवारी, महर्षिनगर के आलोक और पीरबटावन के आरिफ ने बताया कि पूरी रात ट्रिपिंग होती रही। दयानंदनगर, लक्ष्मणपुरी, हजाराबाग और सत्यप्रेमीनगर में भी लोग परेशान रहे। रामसनेहीघाट डिवीजन के कोटवाधाम और सरायदूनौली उपकेंद्र की 33 केवी मेन सप्लाई में पेड़ गिरने से फाॅल्ट हो गया। तार उलझने से अरियामऊ, रानीकटरा, बिबियापुर और डांडियामऊ समेत 125 से अधिक गांवों में दिनभर बिजली नहीं आई। एसडीओ राजवीर सिंह के अनुसार फाॅल्ट दुरुस्त करने का काम जारी रहा। संदौली स्थित जेपी नगर उपकेंद्र के फीडर में दोपहर तीन बजे खराबी आने से 40 से अधिक गांव और औद्योगिक क्षेत्र की बिजली ठप हो गई। दिनेश यादव ने बताया कि पेयजल संकट भी खड़ा हो गया। जेई देवेंद्र प्रजापति ने मरम्मत कार्य जारी होने की बात कही। बिजली न होने से मेयो, हिंद और चंद्रा डेंटल कॉलेज जेनरेटर से चले, जबकि कोका कोला समेत कई उद्योग प्रभावित हुए।
विज्ञापन

96 गांवों को 24 घंटे मिलेगी बिजली : त्रिलोकपुर उपकेंद्र से जुड़े 96 गांवों के करीब 90 हजार लोगों को 15 अक्तूबर तक 24 घंटे कटौती मुक्त बिजली देने का आदेश जारी हुआ है। अशोकपुर, भयारा, दतौली और निजामपुर समेत दर्जनों गांवों को इससे राहत मिलेगी। यह निर्णय लगातार रोस्टिंग और ओवरलोड की शिकायतों के बाद लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें