फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हैदरगढ़ व 230 गांवों की बिजली गुल

Thu, 15 Jun 2023 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। भीषण गर्मी के बीच जमकर हो रही बिजली कटौती से परेशान ढाई लाख की आबादी को राहत मिलने की बजाय और परेशानियों का सामना करना पड़ा। बुधवार को जहां हैदरगढ़ की बिजली गुल रही, वहीं मसौली व त्रिवेदीगंज से जुड़े करीब 230 गांवों के लोग बिजली न मिलने से परेशान रहे। पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी दिन भी फाॅल्ट खोजने में जुटे रहे। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन



रोस्टिंग व लाइन फाॅल्ट के चलते कस्बा हैदरगढ़ में बुधवार को दिन में 11 से साढ़े पांच बजे तक बिजली गुल रही। साढ़े पांच बजे बिजली मिली, लेकिन शाम सात बजे फिर चली गई। इससे 25 हजार आबादी परेशान रही। वहीं, ग्रामीण उपकेंद्र के 33 केवीए लाइन में फाॅल्ट से मंगलवार की रात नौ से साढ़े बारह बजे तक सभी पांच फीडरों की बिजली बाधित रही। उधर, फाॅल्ट के कारण त्रिवेदीगंज फीडर की बिजली बुधवार को 12 बजे से बाधित है।


इससे 30 गांवों के करीब 30 हजार लोग परेशान रहे। वहीं, चंदौली से मसौली उपकेंद्र आने वाली मुख्य लाइन में बहादुरपुर गांव के पास आए फाॅल्ट से बहादुरपुर, बड़ागांव, नौबस्ता, नेवला करसंडा, कर्पिया, शेरपुर, सादामऊ समेत 200 गांवों की करीब दो लाख आबादी गर्मी में परेशान रही। शाम को मसौली और बड़ागांव का जंपर उड़ जाने से बीस हजार आबादी प्रभावित है। रामनगर उपकेंद्र के रामनगर फीडर में तकनीकी खराबी आने से चार घंटे बिजली गुल रही। इससे करीब तीस हजार आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें