बाराबंकी। हैदरगढ़ उपकेंद्र का फीडर खराब होने से क्षेत्र 15 से अधिक गांवों की बिजली 36 घंटे से गुल हैं। शनिवार देर शाम तक लाइन दुरुस्त नहीं होने से करीब 50 हजार आबादी प्रभावित है।
सबस्टेशन से जुड़े टेलीफोन फीडर में शुक्रवार सुबह खराबी आने से आपूर्ति बाधित हो गई। उपकेंद्र कर्मियों के प्रयास के बाद भी फल्ट का पता नहीं लगाया जा सका है। फीडर से जुड़े कई गांवों की आपूर्ति शुक्रवार को शुरू कराई गई। इसके बावजूद लाइन में फाल्ट के चलते बीजापुर, गंगापुर, संसारा, बम्हरौली, सालपुर, मंसारा, मालिनपुर समेत 15 गावों में बिजली आपूर्ति बाधित थी। इससे करीब 50 हजार लोगों को परेशानी हो रही है। अधिशासी अधिकारी सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि फाल्ट न मिलने से कुछ गांवों की आपूर्ति बाधित है।