बाराबंकी। पावर कार्पोरेशन ने बकाया वसूली अभियान के दौरान सोमवार को हैदरगढ़ कस्बे में 132 बड़े बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए। बिजली चोरी करते मिले 32 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। बकाएदारों से 12 लाख रुपये वसूल किए। छह कनेक्शन पर लोड बढ़ाने के साथ 24 उपभोक्ताओं के मीटर बदले गए।