फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीडर में फाल्ट, 48 गावों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। रामसनेहीघाट क्षेत्र के दुल्हदेपुर विद्युत उपकेंद्र के इचौली फीडर में खराबी के चलते गुरुवार की रात से लेकर शुक्रवार देर शाम तक बिजली आपूर्ति ठप है। 48 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप होने से 65 हजार आबादी परेशान है।
विज्ञापन

इचौली फीडर के तहत सप्लाई गुरुवार रात करीब 9 बजे ठप हो गई। कुछ देर मरम्मत के बाद सप्लाई शुरू हुई। हालांकि फीडर में तकनीकी खराबी से हाईटेंशन लाइन में स्पार्किंग होने लगी। इसके बाद बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। शुक्रवार दिन भर पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी फाल्ट दूर करने में लगे रहे। दोपहर में दो बार बिजली आपूर्ति शुरू कर चेक की गई लेकिन तकनीकी खराबी से फिर ठप हो गई। शाम तक फाल्ट दूर नहीं हो पाया। जिससे लोग परेशान हैं। फीडर में खराबी के चलते मुरारपुर, महराजगंज, बेलहा, दलसिंहपुर, असेना, तासीपुर, गोकुला, लोनियनपुरवा, दिलौना, भेलौना, पहरुपुर समेत करीब 48 गांवों आपूर्ति अभी तक ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें