बाराबंकी। पावर कॉर्पोरेशन ने आसान किस्त योजना के तहत शनिवार को लक्ष्मणपुर व भुहेरा में विद्युत सहायता शिविर लगाया। इसमें 72 उपभोक्ताओं ने बकाया बिल का भुगतान आसान किस्तों में करने के लिए पंजीकरण कराया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि यह योजना अधिकतम चार किलोवाट के घरेलू कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के लिए है। दूसरी ओर चेकिंग अभियान में आवास विकास, मयूर विहार, व आजादनगर में 29, बंकी व दुर्गापुरी में 35 और अशदनगर, मोहारीपुरवा व सुभाष नगर में 29 बकाएदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए।