बाराबंकी। बिजली का बिल जमा नहीं करने वाले 58 लोगों के कनेक्शन रविवार को काट दिए गए। इन लोगों पर 15 लाख 53 हजार रुपये बकाया थे।
विद्युत वितरण उपखंड प्रथम में नौ उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे गए। इन पर 4.84 लाख का बिल बकाया था। वहीं विद्युत वितरण उपखंड द्वितीय में 21 बकायेदारों पर 5.09 लाख तथा विद्युत वितरण उपखंड देवा में 28 उपभोक्ताओं पर 5.60 लाख रुपये बिल बकाया था। इन सभी के कनेक्शन काट दिए गए। इसके साथ ही बिल जमा करने के निर्देश दिए गए। अवकाश के दिन संबंधित विद्युत वितरण खंड के एसडीओ की निगरानी में 58 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए।