फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आंधी और बारिश से 420 गांवों में बिजली संकट, शहरवासी भी रहे बेहाल

Sun, 12 Jul 2026 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में बारिश और तेज हवाओं के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई। कहीं पेड़ गिरने से लाइनें टूट गईं तो कहीं 33 केवी और 11 केवी लाइनों में तकनीकी फाॅल्ट ने आपूर्ति ठप कर दी। शहर के पीरबटावन मोहल्ले से लेकर फतेहपुर, रामसनेहीघाट, कोठी और हैदरगढ़ क्षेत्र तक करीब 420 गांवों और शहर के कई इलाकों की करीब साढ़े पांच लाख लोग बिजली संकट से प्रभावित रहे।
विज्ञापन

कहीं तीन घंटे तो कहीं 13 घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। उमस भरी गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराया, इनवर्टर जवाब दे गए और घरेलू कामकाज के साथ छोटे कारोबार भी प्रभावित हुए। पावर कॉर्पोरेशन ने अलग-अलग स्थानों पर फाॅल्ट और टूटी लाइनों की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की।
शहर क्षेत्र के मोहल्ला भीतरी पीरबटावन में शुक्रवार रात वर्षों पुराना गूलर का पेड़ अचानक गिर गया।
कई मकानों के छज्जे और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं और बिजली के तार टूट गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। स्थानीय लोगों ने नगरपालिका व वन विभाग को सूचना दी लेकिन कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम से शिकायत के बाद शनिवार सुबह पेड़ हटाया गया। बिजली गुल होने से लोगों को सबसे अधिक पेयजल संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें