फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बिजली संकट गहराया, रातभर ट्रिपिंग से लोग बेहाल

Wed, 24 Jun 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर में बिजली कटौती और लगातार ट्रिपिंग की समस्या थमने का नाम नहीं ले रही। आवास विकास, गोकुलनगर, कोठीडीह, तहसील कॉलोनी, राम जानकी नगर, हनुमंत नगर, आलापुर, लक्ष्मणपुरी कॉलोनी, गयासनगर, मुनेश्वर विहार समेत करीब 14 मोहल्लों में सोमवार रातभर बिजली आंख-मिचौली करती रही। विकास भवन रोड की आपूर्ति रात करीब 11 बजे पूरी तरह ठप हो गई। करीब चार घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

फतेहपुर कस्बे के मोहल्ला पचघरा में ट्रांसफार्मर खराब होने से करीब 18 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। भीषण गर्मी और उमस के बीच लगभग चार हजार की आबादी को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोमवार रात करीब 12 बजे ट्रांसफार्मर में खराबी आने से पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई।
पूरी रात लोग घरों से बाहर और छतों पर गर्मी से राहत तलाशते नजर आए। सूचना के बाद मंगलवार को विभागीय कर्मचारियों ने खराब ट्रांसफार्मर बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाया, जिसके बाद करीब 18 घंटे बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी। अधीक्षण अभियंता भविष्य कुमार का कहना है कि फाल्ट को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही पाए जाने कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एक सप्ताह में दूसरी बार फुंका ट्रांसफार्मर
सैदनपुर। सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के सैदनपुर आधे गांव में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार ट्रांसफार्मर फुंक जाने से करीब पांच हजार की आबादी बिजली संकट से जूझ रही है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है और भीषण गर्मी में लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है।
ग्रामीणों शानू खान, शेरू, गुड्डू, मकसूद और रियाज का कहना है कि तीन दिन पहले भी ट्रांसफार्मर फुंका था। उसे बदलकर आपूर्ति बहाल की गई, लेकिन ओवरलोडिंग के कारण नया ट्रांसफार्मर भी जवाब दे गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें