फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कार्यदायी संस्था के खेल में पावर कार्पोरेशन फेल

Sun, 06 Apr 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। नए की जगह पुराने स्मार्ट मीटर लगाने के मामले में कार्यदायी संस्था पोलारिस स्मार्ट मीटर सॉल्यूशन बिजली विभाग से दो कदम आगे दिखाई दे रही है। हैरत की बात यह है कि स्मार्ट मीटर लगाने के बाद सीलिंग में शून्य रीडिंग दर्ज कर उपभोक्ता को दे दी गई जबकि मीटर में रीडिंग 1705 या इसके आसपास है। पीड़ितों की शिकायत के बाद अब पावर कार्पोरेशन इसे दुरुस्त कराने की कवायद में जुटा है।
विज्ञापन

नया बता कर पुराना स्मार्ट मीटर लगाने का मामला अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ उजागर किया था। इसके बाद बैकफुट पर आए पावर कार्पोरेशन के अफसरों ने कार्यदायी संस्था से जवाब मांगा। दो दिन पूर्व पोलारिस स्मार्ट मीटर सॉल्यूशन के दो कर्मचारियों को हटाने की कार्रवाई भी की गई। मगर जिन उपभोक्ताओं के यहां मीटर लग चुके है वह अधिक रीडिंग आने की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए बिजली दफ्तर के चक्कर लगाने की परेशानी उठा रहे हैं। शिकायत के आधार पर पावर कार्पोरेशन अब उपभोक्ताओं के मीटर मेें पहले की दर्ज रीडिंग का घटाने की कवायद में जुटा है।
आवास विकास निवासी अनीता गुप्ता के यहां लगे स्मार्ट मीटर की सीलिंग में शून्य रीडिंग दर्ज की गई। जबकि लगाए गए स्मार्ट मीटर में 1705 यूनिट पहले से ही दर्ज है। राजेंद्र प्रसाद के यहां लगाए गए मीटर में 1700 यूनिट है और सीलिंग शून्य दर्शाया गया है। हालांकि राजेंद्र प्रसाद का बिल दुरुस्त कर दिया गया है लेकिन उपभोक्ताओं को इसके लिए बिजली दफ्तर के चक्कर लगाना पड़ रहा है। इस संबंध में राजबाला, अधीक्षण अभियंता पावर कार्पोरेशन की अधीक्षण अभियंता राजबाला ने बताया कि इस संबंध में कार्यदायी संस्था पोलारिस स्मार्ट मीटर सॉल्यूशन को पत्र भेजा गया था, उन्हाेंने गलती स्वीकार करते हुए कार्रवाई भी की गई है।
विज्ञापन


कार्य में शिथिलता व कमी पाए जाने पर कार्यदायी संस्था पोलारिस स्मार्ट मीटर सॉल्यूशन को पत्र भेजा गया है। जिन उपभोक्ताओं के मीटर से संबंंधित बिल में गड़बड़ी है, उनके बिल दुरुस्त कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रामलाल, अधिशासी अभियंता विद्युत मीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें