बाराबंकी। टिकैतनगर क्षेत्र में एक और युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने बताया कि देर रात प्राप्त सूचना के अनुसार टिकैतनगर क्षेत्र का रहने वाला एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह युवक कुछ दिन पूर्व बाहर आया था। इसके साथ जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 51 हो गई है।