बाराबंकी। शहर के आवास विकास और कृष्णानगर मोहल्ले के रहने वाले दो युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रोटोकॉल के तहत इन मोहल्लों में प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीड़ितों को राममनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया गया है।
सीएमओ द्वारा देरशाम बताया गया कि शहर में दो और कोरोना के पॉजिटिव केस पाए गए हैं। विभाग की माने तो ये दोनों मरीज आवास विकास और कृष्णा नगर मोहल्ले के रहने वाले हैं तथा लखनऊ में एक निजी संस्थान के कर्मचारी हैं। संदिग्ध पाए जाने पर इन लोगों की लोहिया अस्पताल में जांच कराई गई थी। देरशाम जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को वहीं पर भर्ती भी करा दिया गया है। इस तरह से अब जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है। वहीं तहसील प्रशासन ने जानकारी मिलने के बाद दोनों मोहल्लों में प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।