बाराबंकी। बदोसराय कोतवाली परिसर में रिश्वत लेते हुए सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में एक मुंशी के भी लाइन हाजिर किया गया है। बताते चले कि चार दिन पुराने इस मामले में सिपाही रणविजय को एसपी आकाश तोमर को लाइन हाजिर किया था। वहीं अब इसी मामले में कोतवाली में तैनात मुंशी प्रमोद कुमार मिश्रा भी लाइन हाजिर किए गए है। इस बात की पुष्टि कोतवाल पीके तिवारी ने की है।