फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की प्रस्तावित चुनावी जनसभा की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा की तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम स्थल के चयन के बाद शुक्रवार को अयोध्या रेंज के आईजी व डीएम-एसपी ने निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार करने के निर्देश मातहतों को दिए। हालांकि एसपीजी के शनिवार को निरीक्षण के बाद सुरक्षा का खाका फाइनल होगा।
विज्ञापन

जिले की दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में 23 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी विधानसभा प्रस्तावित की गई है। जिसकी सूचना मिलते ही जिला प्रशासन व पार्टी के पदाधिकारियों ने रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के भिटरिया-हैदरगढ़ मार्ग पर जेठवनी गांव के पास खाली पड़े मैदान को जनसभा स्थल के रूप में चिह्नित किया है।
शुक्रवार को यहां आईजी रेंज कवींद्र प्रताप सिंह, डीएम डॉ. आदर्श सिंह व एसपी अनुराग वत्स ने निरीक्षण कर सुरक्षा-व्यवस्था का खाका तैयार किया। पार्किंग स्थल, यातायात, रूट डायवर्जन के साथ बैरिकेडिंग व बैरियर तैयार करने के निर्देश जिम्मेदार अधिकारियों को दिए। कार्यक्रम में अयोध्या के साथ बस्ती, गोंडा व बहराइच के लोगों के पहुंचने की संभावना के चलते लाखों की भीड़ जुटने को लेकर प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी संजीदा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल का पूरा मैप तैयार करने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है। जिसके द्वारा हैलीपैड, मंच, गैलरी व बैरिकेडिंग का नक्शा तैयार होने के बाद ही सुरक्षा का विस्तृत खाका तैयार किया जाएगा। जिस पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगी एसपीजी के मुहर लगाने के बाद ही स्थिति साफ होगी। हालांकि पीएम की सुरक्षा को लेकर दूसरे जनपदों से पुलिस बल की मांग भी करने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें