फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा का पुराने चेहरों पर दांव, जैदपुर से गौरव, हैदरगढ़ से राममगन को टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लंबे इंतजार के बाद समाजवादी पार्टी ने जिले की दोनों सुरक्षित सीटों पर अपने पुराने प्रत्याशियों पर ही दांव लगाया है। उप चुनाव में जैदपुर से विधायक बने गौरव कुमार रावत को दोबारा तो हैदरगढ़ से पूर्व विधायक राममगन रावत को लगातार पांचवीं बार टिकट दिया गया है। इस तरह जिले में सपा के अलावा, भाजपा, कांग्रेस व बसपा के सभी उम्मीदवारों का एलान हो चुुका है। नामांकन के दो दिन बीत गए हैं अब चुनाव मैदान में उतरे सभी प्रत्याशी नामांकन और मतदाताओं से संपर्क साधने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने बीते 27 जनवरी को चार सीटों रामनगर, कुर्सी, दरियाबाद व बाराबंकी के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए थे। लेकिन हैदरगढ़ व जैदपुर सुरक्षित निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी तय नहीं हुए थे। इसको लेकर एक सप्ताह से लोगों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन बुधवार को सपा ने दोनों सीट से प्रत्याशियों को घोषित कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया।
हैदरगढ़ सुरक्षित निर्वाचन क्षेत्र सपा ने लगातार पांच बार सांसद रहे रामसागर रावत के पुत्र व पूर्व विधायक राममगन रावत पर भरोसा जताया है। राममगन परिसीमन से पहले सुरक्षित निर्वाचन क्षेत्र सिद्धौर से उप चुनाव में जीत दर्ज कर पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद वर्ष 2012 में हैदरगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सुरक्षित होने पर हुए चुनाव में राममगन ने फिर से जीत का परचम फहराया था।
विज्ञापन

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में वह सपा से लड़े थे लेकिन पराजित हो गए थे। वहीं जैदपुर सीट से टिकट पाने वाले गौरव कुमार रावत ने वर्ष 2019 में हुए उप चुनाव में जीत दर्ज की थी। इसके बाद अब फिर से सपा ने इनके ऊपर ही भरोसा जताया है। जबकि इन दोनों सीटों से कई नए चेहरे भी टिकट की दावेदारी कर रहे थे लेकिन इनको सफलता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर प्रमुख दलों के उम्मीदवार
विधानसभा क्षेत्र हैदरगढ़
भाजपा-दिनेश रावत
सपा- राममगन रावत
कांग्रेस- निर्मला चौधरी
बसपा- श्रीचंद्र रावत
विधानसभा क्षेत्र दरियाबाद
भाजपा- सतीश चंद्र शर्मा
सपा- अरविंद सिंह गोप
कांग्रेस- चित्रा वर्मा
बसपा- जग प्रसाद रावत
विधानसभा क्षेत्र जैदपुर
भाजपा- अंबरीश रावत
सपा- गौरव रावत
कांग्रेस- तनुज पुनिया
बसपा- ऊषा सिंह गौतम
विधानसभा क्षेत्र कुर्सी
भाजपा- साकेंद्र प्रताप वर्मा
सपा- राकेश वर्मा
कांग्रेस- जमील अहमद
बसपा- मीता गौतम
विधानसभा क्षेत्र बाराबंकी
भाजपा- अरविंद मौर्या
सपा- सुरेश यादव
कांग्रेस- गौरी यादव
बसपा- डॉ. विवेक वर्मा
विधानसभा क्षेत्र रामनगर
भाजपा- शरद अवस्थी
सपा- फरीद महफूज किदवई
कांग्रेस- ज्ञानेश शुक्ला
बसपा- रामकिशोर शुक्ला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें