फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीदवारों व बीडीसी को प्रताड़ित करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रताड़ित करने को लेकर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव में पुलिस प्रशासन द्वारा समाजवादी पार्टी के अधिकृत ब्लॉक प्रमुख उम्मीदवारों को और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है। ब्लॉक प्रमुख क्षेत्र पंचायत के सदस्यों को फर्जी मुकदमों में फंसाकर षड्यंत्र रचने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

सपा जिला अध्यक्ष हाफ़िज अयाज अहमद ने नेतृत्व में मंगलवार को पार्टी के सभी विधायक, पूर्व मंत्री व पूर्व विधायकों ने डीएम को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा है कि रामनगर में बीडीसी श्याम सुंदर के परिवार को रामनगर के सीओ दिनेश कुमार दुबे ने तीन दिन से थाने में बैठाए रखा है और सपा प्रत्याशी राजन सिंह के खिलाफ फर्जी केस दर्ज कराया गया है। आरोप है कि सीओ बीजेपी के एजेंट बनकर कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा मसौली में भी पुलिस प्रशासन द्वारा चुनाव में गड़बड़ी कराने की कोशिश की जा रही है।
इसी तरह पूरे जिले में सपा के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ और चुनाव में गड़बड़ी कराने की कोशिश की जा रही है। निष्पक्ष जांच कराने और लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव संपन्न कराने की मांग की गई है। इस मौके पर पूर्व मंत्री अरविंद गोप ने कहा कि पूरे जिले में निष्पक्ष चुनाव कराए जाएं और सपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा क्षेत्र पंचायत सदस्य का उत्पीड़न बंद किया जाए।
विज्ञापन

अगर इसमें कार्रवाई नहीं हुई तो सपा चुप बैठने वाली नहीं है। इसके लिए संघर्ष करने में पार्टी पीछे नहीं हटेगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री राकेश कुमार वर्मा, विधायक धर्मराज सिंह सुरेश यादव, गौरव रावत, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, राम मगन रावत, राजा रिंकू सिंह, उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू, प्रीतम सिंह वर्मा, आशीष सिंह, नेहा सिंह आनंद, नसीम कीर्ति, हिमांशु यादव, कामता यादव, अदनान चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें