फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: नगर पंचायत देवा में पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। नगर पंचायत देवा में पुलिस ने रविवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कस्बे के प्रमुख चौराहों से लेकर मुख्य मजार रोड पर अतिक्रमण हटाने के साथ ही अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शुक्रवार को कस्बे के प्रमुख चौराहों से लेकर मजार रोड अतिक्रमण हटाया था, लेकिन पुलिस के जाने के बाद मजार रोड व मुख्य चौराहों पर फिर अतिक्रमण कर लिया गया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने रविवार को फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान साफ चेतावनी दी कि यदि दोबारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने का प्रयास किया गया तो पुलिस सख्ती से पेश आएगी। इंस्पेक्टर देवा अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रतिदिन पुलिस कस्बे के प्रमुख चौराहों से लेकर मजार रोड का भ्रमण कर निगरानी करेगी। यदि कोई अतिक्रमण करते मिला तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें