बाराबंकी। जिला महिला अस्पताल में रिपोर्टिंग पुलिस चौकी खोली गई है। एसपी ने चौकी में चार सिपाही व एक महिला दरोगा की तैनाती कर दी है। वन स्टाप वन सेंटर के तहत जिला महिला अस्पताल में पुलिस चौकी खोली गई है।
महिला थाने के अधीन चौकी का प्रभारी उपनिरीक्षक प्रेमलता दीक्षित को बनाया गया है। सिपाही नीलम सागर, आरती यादव, सरिता प्रजापति व अनामिका की तैनाती की गई है। एसपी आकाश तोमर ने बताया कि पुलिस चौकी में सीसीटीएनएस के माध्यम से एफआईआर भी दर्ज हो सकेगी। महिलाओं के साथ होने वाले अपराध का मुकदमा दर्ज कराने के साथ कार्रवाई व चिकित्सीय परीक्षण भी चौकी के माध्यम से होगा। चौकी पर महिला पुलिस कर्मी 24 घंटे सक्रिय रहेगी।