बाराबंकी। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
शनिवार को एएसपी दक्षिणी रितेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइंस स्थित सभागार में परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ किया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।