फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चलाईं लाठियां

Wed, 24 Feb 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
एनईआर रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक रेलवे की ओर से दीवार बनवाए जाने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो पुलिस ने लोगोें पर लाठियां भांजी। कुछ युवकों की पकड़ कर भी पिटाई की। लोगों का गुस्सा बढ़ता देख मौके पर पीएसी भी बुलाई गई।
विज्ञापन



इससे पूरे इलाके तनाव का माहौल हो गया। इस बीच रेलवे के इंजीनियरों ने जेल गेट के सामने दीवार खड़ी करवाने के लिए नींव खोदवा दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि दीवार बन जाने से क्षेत्र के करीब 20 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित होगी।


देवा रोड पर एनआर व एनईआर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज का निर्माण होने के बाद अब रेलवे क्रॉसिंग के पास दीवार खड़ी करने की तैयारी कर रहा है। रेलवे के इंजीनियर आरके शुक्ल बुधवार को मौके पर पहुंचे और दीवार के लिए नींव बनवाने लगे।
विज्ञापन



स्थानीय लोगों ने दीवार बनाने का विरोध किया। बंकी नगर पंचायत चेयरमैन के पति श्याम सिंह चौहान भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और विरोध शुरू कर दिया, जिससे काम रोक दिया गया। थोड़ी ही देर में पुलिस व पीएसी के जवान मौके पर पहुंचे।


इस बीच स्थानीय लोगों ने अपना विरोध जारी रखा। पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों पर जमकर लाठियां भाजीं। कई युवकों को पकड़ कर पीटा। विरोध कर रहे व्यापारी जन्मेजय गुप्ता, श्याम सिंह, जगदीश गौतम, अनूप गौतम, जगदीश जायसवाल, पप्पू निषाद व दीपक जायसवाल ने बताया दीवार बन जाने से लोगों को खासी परेशानी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें