फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, गैंगस्टर घायल

Wed, 24 Jul 2024 04:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। चोरी कर संरक्षित प्रजाति के मवेशियों मार कर उनका मांस और खाल बेचने वाले गिरोह की पुलिस से सोमवार देर रात मुठभेड़ हो गई। सफदरगंज थाना क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से एक गैंगस्टर घायल हो गया जबकि उसके पांच साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि एक दिन पहले ही इस गिरोह ने एक किसान के प्रतिबंधित पशु को चोरी कर उसे मारा था। एएसपी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि सफदरगंज के प्रभारी निरीक्षक को रात में चेकिंग के दौरान तुरकानी मोड़ पर दो बाइक पर सवार छह लोग आते दिखे। रोकने का प्रयास करने पर बाइक सवारों ने बचने के भागते हुए फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस की फायरिंग में गोली एक बदमाश के पैर में लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा। उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए बाइक से भाग निकले।
घायल बदमाश की पहचान सफदरगंज थाना क्षेत्र के सैदनपुर निवासी शादाब के रूप में हुई। गिरफ्तार बदमाश के पास से एक तमंचा, खोखा कारतूस व अन्य प्रतिबंधित सामग्री बरामद हुई। घायल बदमाश शादाब के खिलाफ गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट तथा गो वध अधिनियम में भी केस दर्ज हैं। फरार हुए अन्य बदमाशों की पहचान नूरूल हसन , राशिद उर्फ गोकुल, नाना अहमद और बदोसराय थाना क्षेत्र के मैलारायगंज गांव निवासी मुन्ने व रियाज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार डॉग स्क्वायड में शामिल डायना ने घटनास्थल से ढाई किमी दूर शादाब के घर ली तलाश करने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें