फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कार के लिए तोड़ी शादी, सिपाही समेत पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर कोतवाली में तैनात एक सिपाही व उसके परिजनों पर कार के लिए शादी से इंकार करने का आरोप लगा है। एसपी के आदेश के बाद शहर कोतवाली में ही सिपाही समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कानपुर देहात जिले के थाना मंगलपुर के एक गांव के निवासी पिता ने एसपी दिनेश कुमार सिंह से शिकायत की कि, शहर कोतवाली बाराबंकी में तैनात सिपाही शिवम कुमार उर्फ प्रशांत उसका दूर का रिश्तेदार है। पिछले कई दिनों से उनकी बेटी और सिपाही का प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिछले साल दोनों ने आपसी रजामंदी से शादी करने का प्रस्ताव रखा तो रिश्ता तय हो गया। दहेज में 10 लाख रुपये की मांग की गई, मगर रिश्ता आठ लाख रूपये में तय हुआ।
29 नवंबर 2021 को बरीक्षा भी हो गई है। बीते दिनों एक दिसंबर 2022 को शादी होनी थी, लेकिन इससे पहले 20 नवंबर को शिवम के भाई ने युवती के पिता को घर बुलाकर दहेज में कार देने की मांग कर दी। कार दे पाने से मना करने पर शिवम के परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर शहर कोतवाली में सिपाही शिवम कुमार उर्फ प्रशांत, उसके भाई शिवकुमार, पिता मिथिलेश समेत पांच लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार की शाम दहेज अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया। कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि फिलहाल दोनों पक्ष आपस में समझौता करने में लगे हैं। मामले में युवती के परिजन भी कोतवाली आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें