बाराबंकी। एसपी कार्यालय में कार्यरत एक उप निरीक्षक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। लखनऊ के एक निजी लैब में उसकी जांच कराई गई थी। रिपोर्ट में पॉजिटिव आने के बाद उसे केजीएमसी में भर्ती कराया गया है। एएसपी आरएस गौतम ने बताया कि उपनिरीक्षक फिर से जांच कराई जा रही है। कार्यालय को सैनिटाइज कराया गया है।