फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शस्त्र फैक्टरी चलाते मिला जिला बदर अपराधी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। विधानसभा चुनाव को लेकर जिला बदर अपराधियों की निगरानी शुरू हुई तो नगर कोतवाली पुलिस ने एक जिला बदर अपराधी को अवैध शस्त्र फैक्टरी चलाते पकड़ा। उसके पास से तमंचों का जखीरा व उपकरण बरामद हुए। जिस पर नगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जेल भेजा है। एएसपी दक्षिणी मनोज कुमार पाण्डेय ने बताया कि अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियों के विरुद्ध विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत पूरे जिले में अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी के तहत नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुरेश पाण्डेय की टीम ने बुधवार को बडे़ल निवासी जिला बदर अपराधी प्रमोद कुमार गौतम को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। कड़ाई से पूछताछ की तो उसने कोतवाली क्षेत्र के ही बदनपुर में तमंचा बनाने की फैक्टरी चलाने की बात स्वीकार की। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 15 तमंचे तथा भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए। इसके बाद नगर कोतवाली में गुंडा नियंत्रण अधिनियम व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। एएसपी ने बताया कि पकड़ा गया अपराधी पहले भी जेल जा चुका है। अभी हाल में ही 27 जनवरी को डीएम ने उसे छह माह के लिए जिला बदर किया था।
20 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार
स्वाट टीम व फतेहपुर कोतवाली की टीम ने बुधवार को दो तस्करों को गिरफ्तार कर 20 किलो गांजा बरामद किया। जिन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने जेल भेजा है। एएसपी दक्षिणी मनोज कुमार पाण्डेय ने बताया कि स्वाट टीम के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय व फतेहपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य की टीम ने बुधवार को प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र के निवासी संदीप कुमार व शिव बहादुर यादव को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 10-10 किलो गांजा बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए तस्करों ने बताया कि वह बाराबंकी समेत अन्य जिलों में गांजे की तस्करी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें