फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या हाईवे पर मुस्तैद रही पुलिस, चलती रही चेकिंग

विज्ञापन
police alert - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। अयोध्या में बुधवार को हुए श्रीराम जन्मभूमि पूजन कार्यक्रम में पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं के आगमन को लेकर बाराबंकी में भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। जिले से निकले हाईवे पर जगह जगह पर पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन

जिले के नोडल अधिकारी आईजी समेत डीएम व एसपी लगातार भ्रमण कर सुरक्षा का हाल देखने के साथ पुलिस कर्मियों को निर्देश देते रहे। ऐसे इंतजाम थे कि मौसम खराब होने पर यदि पीएम मोदी को सड़क मार्ग से लखनऊ जाना पड़े तो किसी प्रकार की समस्या न होने पाए।
सफदरगंज से लेकर अहमदपुर टोल प्लाजा तक जगह जगह पर पुलिस मुस्तैद रही। टोल प्लाजा पर जैदपुर थानाध्यक्ष संदीप कुमार राय अपने पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। यहां पर नोडल अधिकारी आईजी विजय भूषण, डीएम डॉ. आदर्श सिंह व एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी समेत तमाम पुलिस व प्रशासनिक अफसर लगातार पहुंचकर व्यवस्था का हाल जानते रहे।
विज्ञापन

एसपी ने टोल प्लाजा मैनेजर से कहा कि जब शाम को ट्रैफिक छूटेगा तो हाईवे पर जाम की स्थिति हो सकती है इसलिए इस समस्या से निपटने के लिए जो लेन आपकी बंद होगी उनको भी खोल दिया जाएगा। कहा किसी प्रकार का विवाद न हो सभी लोग ज्यादा उत्साहित होंगे और अपने उत्साह का प्रदर्शन भी कर सकते हैं इस दौरान विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। हालांकि जिले में कहीं कोई विवाद व समस्या सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें