फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: खंभे गड़े, तार खिंचे, फिर भी अंधेरे में मंगलपुरवा

Wed, 22 Apr 2026 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। निंदूरा के बजगहनी ग्राम पंचायत के मजरा मंगलपुरवा में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। गांव में बिजली के खंभे और तार लगने के तीन महीने बाद भी ग्रामीण अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने से ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ गहरा रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि करीब तीन महीने पहले पाॅवर कॉर्पोरेशन ने गांव में बुनियादी ढांचा तैयार करते हुए खंभे लगाए और केबल बिछाने का काम पूरा किया। उस समय विभागीय कर्मचारियों ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही गांव में कैंप लगाकर सभी को बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे।
इस प्रक्रिया के लिए लगभग 25 ग्रामीणों से उनके आधार कार्ड और अन्य जरूरी कागज भी लिए गए थे। ग्रामीण जगदीश प्रसाद ने बताया कि कर्मचारियों ने कागज तैयार रखने को कहा था, लेकिन उसके बाद से कोई भी कर्मचारी गांव नहीं लौटा।
विज्ञापन



भीषण गर्मी में बेहाल ग्रामीण

गांव निवासी सरोज और अन्य ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी पड़ रही है। बिजली न होने के कारण वे पंखे और लाइट का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों का बुरा हाल है। ग्रामीणों ने अपनी इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन वहां से भी अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।


जेई ने बताया ट्रांसफार्मर का इंतजार

बिजली विभाग के जेई विकास शुक्ला ने बताया कि गांव के लिए ट्रांसफार्मर की मांग उच्चाधिकारियों को भेजी जा चुकी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जैसे ही विभाग को ट्रांसफार्मर उपलब्ध होगा, उसे गांव में स्थापित कर दिया जाएगा और ग्रामीणों को कनेक्शन की प्रक्रिया पूर्ण कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें