फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मुशायरे में शायरों ने दिया एकता-भाईचारे का संदेश

Sat, 07 Nov 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
फतेहपुर कस्बे में आयोजित मुशायरे में कलाम पेश करते शायर जौहर कानपुरी
विज्ञापन
फतेहपुर। एक मैरिज लॉन में बृहस्पतिवार की शाम ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। नाहीद बेगम ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। शायरों और कवियों ने देर रात तक श्रोताओं को अपनी रचनाओं से बांधे रखा। महफिल में मोहब्बत, भाईचारे और एकता का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

शायर जौहर कानपुरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। लखनऊ के विधायक रविदास मेहरोत्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। एडवोकेट असलम खान और नावेद अहमद ने अतिथियों व शायरों का स्वागत किया। जौहर कानपुरी ने एकता का संदेश देते हुए अपनी रचना पढ़ी। इरफान लखनवी ने मोहब्बत को समर्पित कलाम पेश किया। गुलजार जिगर ने हिंदी-उर्दू की साझी विरासत को अपने शेर में पिरोया।


प्रमुख रचनाएं और उपस्थिति
वकार काशिफ उस्मानी, श्वेता शुक्ला, नाजिया रिफअत और नूरी परवीन ने भी अपनी रचनाओं से खूब दाद बटोरी। जलाल लखनवी, हामिद लखनवी और फैजान कानपुरी ने भी कलाम पेश किए।
विज्ञापन

आयोजक नाहीद बेगम ने कहा कि मुशायरे गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे को मजबूत करते हैं। इस मौके पर जफरुल इस्लाम पप्पू, मंसूर खां, एडवोकेट राहिल खान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। एडवोकेट असलम खान ने अंत में सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें