फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सफर महंगा, लखनऊ 43 तो हैदरगढ़ का 74 रुपये किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बस से यात्रा करने वालों की जेब अब और ढीली होगी। क्योंकि किराए में प्रति किलोमीटर करीब 25 पैसे की बढ़ोतरी हो गई है। किराये की बढ़ी दरें लागू हो गई हैं। परिवहन निगम ने बसों का किराया 25 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ा दिया है। यात्रियों को अब एक रुपये पांच पैसे की जगह एक रुपये 30 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से किराया देना पड़ेगा। इससे 38 हजार से ज्यादा यात्रियोें की जेब ढीली होगी।
विज्ञापन



वर्ष 2017 में किराया प्रति किलोमीटर 95 पैसे प्रति किलोमीटर था। इसके बाद वर्ष 2020 मेंं 10 पैसे की वृद्घि करते हुए एक रुपये पांच पैसे प्रति किलोमीटर किया गया था। इस बार परिवहन निगम ने प्रति किलोमीटर 25 पैसे की वृद्घि की है। किराया बढ़ने से करीब 38 हजार यात्रियों को जेब ढीली करनी पड़ेगी। जिले में 29 रूटों पर परिवहन निगम की 119 अनुबंधित बसों का संचालन होता है। मौजूदा समय में करीब 38 हजार यात्री रोजाना सफर कर रहे हैं। जिले के अलावा ज्यादातर बसें लखनऊ, महमूदाबाद, बिसवां तक सफर कराती हैं। बस स्टेशन में सुविधाएं तो नहीं बढ़ीं, मगर किराया बढ़ गया है।
विज्ञापन





बाक्स-
साधारण सेवा किराया पैसे प्रति किलोमीटर
कहां से कहां तक किमी पहले किराया (रु.) अब किराया (रु.)
बाराबंकी-लखनऊ 31 36 43
बाराबंकी-रामनगर 30 38 45
बाराबंकी-हैदरगढ़ 52 61 74
बाराबंकी-देवा 13 17 20
बाराबंकी-फतेहपुर 29 33 41
बाराबंकी-बिसवां 81 91 111
बाराबंकी-महमूदाबाद 53 62 75
बाराबंकी-बेलहरा 38 43 52
बाराबंकी-सूरतगंज 44 52 63
बाराबंकी-टिकैतनगर 60 72 87
बाराबंकी-भेलसर 89 11 124
बाराबंकी-खेतासरांय 80 101 113
बाराबंकी-जैदपुर 21 25 30
बाराबंकी-सफदरगंज 19 23 26
बाराबंकी-दरियाबाद 43 51 62
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें