प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुद्रा योजना के लाभार्थियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग की। हालांकि पीएम द्वारा जिले के लाभार्थियों से सीधी बात न होने से लोग उदास नजर आए। लेकिन पीएम द्वारा योजना को लेकर कही गई बातें जरूर लाभार्थियों को एक नई दिशा दे गई।
मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी के वीसी को लेकर मिले निर्देश पर एलडीएम एसपी गुप्ता ने मुद्रा योजना के तहत लोन लेने वाले चार लाभार्थियों को वीसी में शामिल कराया। हालांकि सुबह साढ़े नौ बजे से पौने ग्यारह बजे तक ही वीसी के दौरान पीएम द्वारा जिले के लाभार्थियों से बात न करने पर लाभार्थी कुछ उदास नजर आए। लेकिन पीएम द्वारा योजना के संबंध में दी गई कई जानकारी जरुर उन्हें पंसद आई। पीएम ने संबोधित करते हुए कहा इस योजना में कोई भी व्यक्ति आसानी से बिना किसी दलाल के बैंक जाकर लोन ले सकता है।
और उस पैसे को व्यापार में लगाकर आसानी से लोन अदाकर एक नई दिशा तय कर सकता है। यहीं नहीं कई लोगों को रोजगार देकर उसके परिवार के घर में खुशियां भी ला सकता है। पीएम की वीसी में जिले के मुद्रा योजना के लाभार्थी नीरज जैन, एलडीएम एसपी गुप्ता सहित कई तीन लाभार्थी मौजूद थे।