फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6776 को मिलेगा प्रधानमंत्री आवास का दीपावली तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रधानमंत्री आवास शहरी पाने का सपना बहुत जल्द पूरा होने जा रहा है। जांच के बाद 6776 लाभार्थी पात्र पाए गए हैं। इनके खाते में प्रथम किस्त के रूप में 50 हजार रुपये की राशि जल्द ही भेजी जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि यह पैसा दीपावली से पहले या फिर दीपावली के तुरंत बाद लाभार्थियों के खाते में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

करीब डेढ़ साल से प्रधानमंत्री आवास शहरी पाने के लिए सात हजार से ज्यादा लाभार्थियों ने आवेदन किया था। परंतु कई चरणों में हुई जांच के बाद महज 6776 लाभार्थी ही पात्र पाए गए हैं। विभाग की माने तो इनकी जांच और कागजी प्रक्रिया जो शेष रह गई थी उसे भी पूरा कर लिया गया है। शासन स्तर से इनके खाते में पैसा भेजने की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।
बस किसी भी दिन खाते में प्रथम किस्त के रुप में 50 हजार रुपये भेजे जा सकते हैं। खाते में पैसा आने की जानकारी मिलते ही लाभार्थी काफी खुश दिखाई दिए। लाभार्थियों ने बताया कि अब उनका अपने मकान का सपना साकार होने जा रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए प्रदेश और केंद्र सरकार की जितनी भी सराहना की जाए वह कम हैं। क्योंकि उनके पास भूमि तो थी लेकिन धनाभाव के चलते वह मकान नहीं बना पा रहे थे। प्रधानमंत्री आवास शहरी के तहत पैसा मिलने के बाद उनका अपने मकान का सपना पूरा होने जा रहा है।
कहां मिले कितने पात्र लाभार्थी
बेलहरा में 915, दरियाबाद में 786, देवा में 111, फतेहपुर में 599, हैदरगढ़ में 131, नवाबगंज में 1365, रामसनेहीघाट में 1116, सतरिख में 151, सुबेहा में 464, टिकैतनगर में 618 और जैदपुर में 520 लाभार्थी योजना के तहत पात्र पाए गए हैं।
कई चरणों की जांच के बाद जिले में 6776 लाभार्थी प्रधानमंत्री आवास शहरी के लिए पात्र पाए गए हैं। समस्त प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही इनके खाते में प्रथम किस्त का पैसा भेजा दिया जाएगा। इसको लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

-सौरभ त्रिपाठी, पीओ डूडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें