लखनऊ। लखनऊ पब्लिक स्कूल (सीपी सिंह फाउंडेशन) की अंतर-शाखीय खेल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बालक वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में एलपीएस साउथ सिटी विजेता बना। एल्डिको प्रथम उपविजेता रहा, जबकि सेक्टर-आई और उन्नाव द्वितीय उपविजेता रहे। साउथ सिटी के विजय रावत को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। बालिका वर्ग में सेक्टर-आई ने वॉलीबॉल का खिताब जीता। सेक्टर-डी प्रथम उपविजेता और जानकीपुरम और रायबरेली द्वितीय उपविजेता रहे। सेक्टर-आई की राव यशस्वी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहीं। बास्केटबॉल बालक वर्ग में सेक्टर-आई विजेता रहा। साउथ सिटी प्रथम उपविजेता तथा सेक्टर-डी और अंसल द्वितीय उपविजेता बने। सेक्टर-आई के शिखर वर्मा को सर्वश्रेष्ठ बास्केटबॉल खिलाड़ी चुना गया।