फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: दांत की भराई में सिरिंज का टुकड़ा भी कर दिया पैक, कराया था रूट कैनाल ट्रीटमेंट; ऐसे पता चला सच

Thu, 22 Jan 2026 06:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

डॉक्टर ने रूट कैनाल ट्रीटमेंट के दौरान दांत की भराई में सिरिंज का टुकड़ा भी पैक कर दिया। तकलीफ बढ़ी तो एक्सरे में सच सामने आया। चिकित्सा संस्थान के विरुद्ध नगर कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
एक्सरे में दिखता सिरिंज का टुकड़ा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में शहर कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद स्थित एक डेंटल कॉलेज में एक मरीज के दांत की भराई के दौरान हुई गंभीर लापरवाही सामने आई है। एक साल पहले कराए गए इलाज में चिकित्सक द्वारा सिरिंज का टुकड़ा मसाले के साथ कैप लगाकर पैक कर दिया गया। अब इसका खुलासा हुआ है। मामले के सामने आने के बाद चिकित्सक की लापरवाही पर हर कोई हैरान है।

विज्ञापन


लखनऊ के जग्गौर में रहने वाले कुमार करन श्रीवास्तव ने लगभग एक साल पहले सफेदाबाद स्थित डेंटल कॉलेज में अपने दांत का इलाज कराया था। दांत में कैविटी होने पर आरसीटी (रूट कैनाल ट्रीटमेंट) कर मसाला भरा गया और ऊपर से कैप लगा दिया गया। शुरुआती छह महीने तक सब ठीक रहा, लेकिन उसके बाद दांत में लगातार दर्द रहने लगा। मरीज ने दवाएं लीं, लेकिन दर्द कभी कम होता तो कभी फिर से शुरू हो जाता।

एक्स-रे में दिखा सच

20 जनवरी को कुमार करन ने पुनः उसी डेंटल कॉलेज में संपर्क किया। वहां एक्सरे किया गया, लेकिन किसी प्रशिक्षु डॉक्टर ने सुई के टुकड़े के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। रात में दर्द बढ़ने पर उन्होंने एक निजी चिकित्सक की सलाह पर दोबारा दांत का एक्सरे कराया। इस बार एक्सरे में दांत के अंदर सिरिंज का टुकड़ा घुसा हुआ साफ दिखाई दिया।

रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी

कुमार करन का कहना है कि डेंटल कॉलेज के चिकित्सकों की लापरवाही के कारण उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी है। उन्होंने नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें